Today IPL Match MI vs SRH: आज रात आईपीएल 2025 के 33वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घरेलु मैदान वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जायेगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहोत महत्वपूर्ण होने वाला है। पिछले मैच में जीत कर आ रही मुंबई इंडियंस, अब जीत की पटरी को नहीं छोड़ना चाहेगी। वही सनराइजर्स भी हार का मुँह नहीं देखना चाहेगी। दोनों ही टीमें ये मैच जीत कर अंक तालिका में कुछ सुधार करना चाहेंगी।
मैच की जानकारी
- तारीख और समय : 17/04/2025, 7:30PM IST
- स्थान (स्टेडियम का नाम) : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी : यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और जिओ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
हालिया प्रदर्शन का विश्लेषण
मुंबई इंडियंस (MI):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: मुंबई इंडियंस अपना पिछले मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनो से जीत कर आ रही है। और आज भी वह इस मुकाबले को जीतना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 8 विकेट्स से पटकनी दे कर आ रही है। और इस मैच में भी ऐसा ही कुछ कमाल करना चाहेगी।
DC vs RR हेड–टू–हेड रिकॉर्ड
- कुल मुकाबले: आईपीएल इतिहास में अबतक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके है। जिसमे से 13 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। वहीं 10 मुकाबलों में हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है।
- कुल खेले गए मुकाबले: 23
- मुंबई इंडियंस ने जीते: 13
- सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 10
- बेनतीजा: 0
वानखेड़े क्रिकेट स्टडियम, मुंबई में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस (MI) ने अबतक अपने घरेलु मैदान पर कुल 87 मुकाबले खेले है। जिसमे से 53 मुकाबलों में जीत मिली है वहीं 34 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 235/1 का है जो उसने 2015 में RCB के खिलाफ बनाया था। और वहीं सबसे छोटा स्कोर 67/10 का है जो 2008 में KKR के खिलाफ बनाया था। वहीं बात करे सनराइजर्स हैदराबाद की तो उन्होंने अबतक इस मैदान पर कुल 13 मुकाबले खेले है। जिसमे से सिर्फ 2 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है वहीं 10 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है जबकि 1 मुकाबला टाई रहा था। SRH का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 200 रन का है और सबसे छोटा स्कोर 118 रन का है। सनराइजर्स हैदराबाद का इस मैदान पर रिकॉर्ड बहोत ख़राब है।
प्रमुख खिलाड़ी और उनकी फॉर्म
मुंबई इंडियंस (MI):
- रोहित शर्मा: अनुभवी खिलाडी और इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन पुरे फ्लॉप रहे है। उनके बल्ले से रन न जाने कहा चले गए है। अब तक 5 मैचों में रोहित सिर्फ 56 रन बना पाए है। और टीम को कोई अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे है। लेकिन अब जब प्ले ऑफस के दौड़ शुरू हो गयी है। तो उन्हें भी अच्छी पारी खेलने की जरुरत है। टीम के लिए रोहित का फॉर्म में आना बेहद जरुरी है।
- रयान रिकेल्टन: युवा ओपनर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का भी इस सीजन प्रदर्शन मिला झूला रहा है। 6 मुकाबलों में से वो सिर्फ 2 मैचों में ही परफॉर्म कर पाए है। पिछले मैच में उन्होंने 25 गेंदों में सिर्फ 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन आज टीम को उनसे एक अच्छी और लम्बी पारी की उम्मीद होगी।
- हार्दिक पंड्या: मुंबई की टीम से अब तक सभी गेंदबाजों से अच्छा प्रदर्शन तो कप्तान और आल राउंडर खिलाडी हार्दिक पंड्या का रहा है। और वही MI के एक मात्र प्लेयर है जो ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 20 प्लेयर्स की लिस्ट है। उन्होंने अब तक कुल 5 मुकाबलों में 10 विकेट लिए है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
- अभिषेक शर्मा: युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में मात्र 55 गेंदों में 141 रन 247 रनो का पहाड़ जैसा स्कोर कड़ा किया। जिसमे 14 चौके और 10 छक्के भी शामिल है। हालांकि उससे पहले के 5 मैचों में अभिषेक ने सिर्फ कुल 51 रन बनाये थे। लेकिन अपने छत्ते मैच में अभिषेक ने दमाकेदार पारी खेली और आज भी टीम को उनसे ऐसी ही पारी चाहिए।
- ईशान किशन: 26 साल के युवा बल्लेबाज ईशान किशन का जादू पहले मैच के बाद मानो खत्म ही हो गया। सीजन के पहले मैच में उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाये थे। जिसमे 11 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे। लेकिन उसके बाद के 5 मुकाबलों में वो सिर्फ कुल 30 रन बना पाए है। टीम और फैंस को उनसे ये उम्मीद नहीं थी। आसा करते है आज वे फिर से पहले मैच जैसी पारी खेलेंगे और टीम को जीत की ओर ले जायेंगे।
- हर्षल पटेल: तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ उनके 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। और आज भी टीम उनसे ऐसे ही एक स्पेल की उम्मीद करेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन | |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | मुंबई इंडियंस (MI) |
ट्रेविस हेड | रोहित शर्मा |
अभिषेक शर्मा | रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) |
ईशान किशन | विल जैक |
नितीश रेड्डी | सूर्यकुमार यादव |
हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) | तिलक वर्मा |
अनिकेत वर्मा | हार्दिक पांड्या (कप्तान) |
पैट कमिंस (कप्तान) | नमन धीर |
हर्षल पटेल | मिचेल सेंटनर |
जीशान अंसारी | दीपक चाहर |
मोहम्मद शमी | ट्रेंट बोल्ट |
ईशान मलिंगा | जसप्रीत बुमराह |
कैसी है वानखेड़े क्रिकेट स्टडियम, मुंबई पिच (Pitch Report)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मदगार रही है इस मैदान पर खूब रन बरसते है। यहाँ अब तक कुल 120 मुकाबले हो चुके है। जिसमे से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 55 मैच जीते है वहीं चेस करने वाली टीम ने कुल 65 मुकाबलों में जीत हासिल की है। गेंदबाजों को यहाँ बहोत सोच समझकर गेंदबाजी करनी होगी। और हैदराबाद का इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहद ख़राब है और इसी का फायदा मुंबई की टीम उठाने की कोशिश करेगी। जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी ही चुन सकती है।
कैसा रह सकता है मैच के समय मुंबई का मौसम (Today IPL Match Weather Report)
मौसम की बात करे तो,AccuWeather के अनुसार, मुंबई में आज मैच के शुरुआत में तापमान 29°C रहेगा। वही रात होते होते तापमान 27°C तक गिर जायेगा। दूसरी पारी में गेंदबाजों को ओस गिरने से परेशानी हो सकती है। वही बल्लेबाजों को मदद मिलेगी बारिश के आसार न के बराबर है। मतलब दर्शको को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।
संभावित परिणाम
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमें बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है। और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को बड़े शॉट मारना बेहद पसंद है। रिकॉर्ड बताते है की वानखेड़े का मैदान बल्लेबाजों को काफी मदद करता है और यहाँ खूब चौके-छक्के लगते है। तो आज के मैच में दर्शको को एक हाई स्कोरिंग और रोमांच से बारे मुकाबला देखने के मिला सकता है। जहाँ दोनों ही टीमें अपना अपना पूरा झोर लगा देंगी मैच को जीतने के लिए।