Site icon Rojana Khabar

Today IPL Match MI vs SRH Pitch & Weather Report: क्या मुंबई के गेंदबाज रोक पाएंगे हैदराबाद के बल्लेबाजों को? या हैदराबाद उड़ाएगी मुंबई की धज्जियां!

Today IPL Match MI vs SRH

Today IPL Match MI vs SRH: आज रात आईपीएल 2025 के 33वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घरेलु मैदान वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जायेगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहोत महत्वपूर्ण होने वाला है। पिछले मैच में जीत कर आ रही मुंबई इंडियंस, अब जीत की पटरी को नहीं छोड़ना चाहेगी। वही सनराइजर्स भी हार का मुँह नहीं देखना चाहेगी। दोनों ही टीमें ये मैच जीत कर अंक तालिका में कुछ सुधार करना चाहेंगी।

मैच की जानकारी
हालिया प्रदर्शन का विश्लेषण
मुंबई इंडियंस (MI):
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
DC vs RR हेडटूहेड रिकॉर्ड
वानखेड़े क्रिकेट स्टडियम, मुंबई में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस (MI) ने अबतक अपने घरेलु मैदान पर कुल 87 मुकाबले खेले है। जिसमे से 53 मुकाबलों में जीत मिली है वहीं 34 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 235/1 का है जो उसने 2015 में RCB के खिलाफ बनाया था। और वहीं सबसे छोटा स्कोर 67/10 का है जो 2008 में KKR के खिलाफ बनाया था। वहीं बात करे सनराइजर्स हैदराबाद की तो उन्होंने अबतक इस मैदान पर कुल 13 मुकाबले खेले है। जिसमे से सिर्फ 2 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है वहीं 10 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है जबकि 1 मुकाबला टाई रहा था। SRH का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 200 रन का है और सबसे छोटा स्कोर 118 रन का है। सनराइजर्स हैदराबाद का इस मैदान पर रिकॉर्ड बहोत ख़राब है।

प्रमुख खिलाड़ी और उनकी फॉर्म
मुंबई इंडियंस (MI):
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मुंबई इंडियंस (MI)
ट्रेविस हेड रोहित शर्मा
अभिषेक शर्मा रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर)
ईशान किशन विल जैक
नितीश रेड्डी सूर्यकुमार यादव
हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) तिलक वर्मा
अनिकेत वर्मा हार्दिक पांड्या (कप्तान)
पैट कमिंस (कप्तान) नमन धीर
हर्षल पटेल मिचेल सेंटनर
जीशान अंसारी दीपक चाहर
मोहम्मद शमी ट्रेंट बोल्ट
ईशान मलिंगा जसप्रीत बुमराह

 

कैसी है वानखेड़े क्रिकेट स्टडियम, मुंबई पिच (Pitch Report)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मदगार रही है इस मैदान पर खूब रन बरसते है। यहाँ अब तक कुल 120 मुकाबले हो चुके है। जिसमे से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 55 मैच जीते है वहीं चेस करने वाली टीम ने कुल 65 मुकाबलों में जीत हासिल की है। गेंदबाजों को यहाँ बहोत सोच समझकर गेंदबाजी करनी होगी। और हैदराबाद का इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहद ख़राब है और इसी का फायदा मुंबई की टीम उठाने की कोशिश करेगी। जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी ही चुन सकती है।

कैसा रह सकता है मैच के समय मुंबई का मौसम (Today IPL Match Weather Report)

मौसम की बात करे तो,AccuWeather के अनुसार, मुंबई में आज मैच के शुरुआत में तापमान 29°C रहेगा। वही रात होते होते तापमान 27°C तक गिर जायेगा। दूसरी पारी में गेंदबाजों को ओस गिरने से परेशानी हो सकती है। वही बल्लेबाजों को मदद मिलेगी बारिश के आसार न के बराबर है। मतलब दर्शको को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

संभावित परिणाम

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमें बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है। और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को बड़े शॉट मारना बेहद पसंद है। रिकॉर्ड बताते है की वानखेड़े का मैदान बल्लेबाजों को काफी मदद करता है और यहाँ खूब चौके-छक्के लगते है। तो आज के मैच में दर्शको को एक हाई स्कोरिंग और रोमांच से बारे मुकाबला देखने के मिला सकता है। जहाँ दोनों ही टीमें अपना अपना पूरा झोर लगा देंगी मैच को जीतने के लिए।

Exit mobile version