आज के समय में मनोज डे को शायद ही कोई नौजवान होगा जो नहीं जानता होगा। अगर आप भी उनमे से एक है, तो हम आपको बता दे की मनोज डे झारखण्ड के एक प्रसीद यूट्यूबर है। और उनके यूट्यूब पर 7 मिलियन (यानि 70 लाख) के करीब सब्सक्राइबर्स है यूट्यूबर मनोज डे ज्यादातर सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन इस बार उनकी चर्चा एक ख़ास वजह से हो रही है। उन्होंने हाल ही में एक लक्ज़री कार खरीदी है। जिसकी क़ीमत 1 करोड़ के पास है।
YouTuber Manoj Dey New Mercedes : झारखण्ड के फेमस यूट्यूबर मनोज डे ने मर्सेडीज बेंज जीएलसी 300 (Mercedes Benz GLC 300) खरीदी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है जिसमे उन्होंने लिखा है। की “आखिरकार बहोत बड़ा सपना सच हुआ, हमारे परिवार में एक और सदस्य Mercedes Benz GLC 300 शामिल हुआ।”
मर्सिडीज बेंज जीएलसी 300 (Mercedes Benz GLC 300) की कीमत और फीचर्स
मर्सिडीज बेंज जीएलसी 300 एक लक्ज़री कार है। इसकी ऑन रोड कीमत लगभग 90 लाख है। यह एक फुल-साइज एसयूवी है। इसका इंटीरियर ज्यादातर गाड़ियों को टक्कर देता है।
यूट्यूबर मनोज डे की पहली कार कौन सी थी?
यूट्यूबर मनोज डे की ये पहली कार नहीं है। उनकी पहली कार टाटा हैरियर थी। जिसको कुछ महीनो पहले उन्होंने बेच दिया था। और उसके बाद उन्होंने टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी गाड़ी फॉर्च्यूनर का एक्सीडेंट हो गया था हालांकि की एक्सीडेंट के समय मनोज डे न ही गाडी चला रहे थे। और न ही उसमे मौजूद थे। उनके एक रिलेटिव से गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। भगवान की कृपा से किसी को कोई चोट नहीं आयी थी। उसी के बाद मनोज डे ने अब Mercedes Benz GLC 300 खरीदी है।
मनोज डे क्यों प्रसीद है?
झारखण्ड के फेमस यूट्यूबर मनोज डे आज सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। लेकिन उनका जीवन पहले से ऐसा नहीं था। मनोज झारखण्ड में एक गरीब घर से आते है। उनका शुरुवाती जीवन बहोत कठनाईयो में कटा है। उन्होंने आज से 7 साल पहले एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था। जिसपर वह लगातार वीडियोस डालते थे। अपनी मेहनत की बदौलत आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।
सोशल मीडिया पर 12 मिलियन के करीब है सब्सक्राइबर
मनोज डे ने आज से 7 साल पहले अपनी सोशल मीडिया की यात्रा की शुरुआत की थी। और आज उनके मेन चैनल पर लगभग 7 मिलियन सब्सक्राइबर है। और दूसरे व्लॉग चैनल पर 13 लाख सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 लाख फॉलोवर्स और फेसबुक पर भी 15 लाख फॉलोवर्स है। उन्होंने हाल ही में अपना एक और यूट्यूब चैनल बनाया है जिसका नाम मनोज डे 2.0 रखा है। उस पर भी 83 हज़ार सब्सक्राइबर हो गए है। सारे सोशल मीडिया अकाउंट पर मनोज डे के लगभग 12 मिलियन सब्सक्राइबर मौजद है। जो की एक बड़ा नंबर है।
मनोज डे फॅमिली
यूट्यूबर मनोज डे की फॅमिली में उनके माता-पिता, और उनकी पत्नी है और हाल ही में उनके यहाँ एक नन्ही पारी ने जन्म लिया है। जिसके बाद से ही उनके घर में खुशी का माहौल है। मनोज डे की पत्नी ज्योति भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। उनके यूट्यूब चैनल पर 3 लाख से ऊपर सब्सक्राइबर है। और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। Mercedes Benz GLC 300 की डिलीवरी लेते वक़्त उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी।