Today IPL Match RCB vs GT
आज रात आईपीएल 2025 के 14वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। यह मैच बेंगलुरु के होमेग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में जीत की हैटट्रिक लगाने के लिए उतरेगी। वहीं गुजरात भी अपनी जीत की लय को बरक़रार रखने की पूरी कोशिश करेगी। तो चलिए जानते है, इस मैच से पहले दोनों टीमों के प्रदर्शन, खिलाड़ियों की फॉर्म, पिच रिपोर्ट और संभावित परिणामों पर एक नज़र डालते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
हालिया प्रदर्शन का विश्लेषण
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने इस सीजन के ओपनिंग मैच से ही अपनी मौजूदगी दिखा दी है। उसने सीजन के पहले मुकाबले में ही मौजूदा चैंपियन केकेर को 7 विकेटों हारा है। और दूसरे मुकाबले में चेनई जैसी मजबूत टीम को 50 रनों की अंतर से पटकनी दी है।
गुजरात टाइटंस (GT):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन:गुजरात टाइटंस ने अब तक मुकाबले खेले है। जिसमे उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है वहीं दूसरे मैच में जीत मिली है।
RCB vs GT हेड–टू–हेड रिकॉर्ड
- कुल मुकाबले: दोनों ही टीमों ने आपस में अबतक 5 मैच खेले है। जिसमे से 3 मुकाबले में बेंगलुरु को जीत मिली है। वहीं 2 मुकाबले गुजरात ने जीते है।
- चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में रिकॉर्ड: बेंगलुरु का अपने होमग्राउंड स्टेडियम पर रिकॉर्ड लगभग 50-50 का रहा है। जैसे बेंगलुरु ने अबतक इस ग्राउंड पर 91 मैच खेले है जिसमे से उन्हें 43 मुकाबलों में जीत मिल है। और 43 ही मुकाबलों में हार मिली है। वहीं 1 मैच टाई रहा था। और 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं था। इस मैदान पर बेंगलुरु का सबसे बड़ा स्कोर 263 रनों का है। और सबसे छोटा स्कोर 82 रनों का है वहीं बात करे गुजरात टाइटंस की तो गुजरात ने यहाँ अबतक सिर्फ 2 मैच ही खेले है, जिसमे से एक मैच में जीत मिली है। और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 198 रनों का है और सबसे छोटा स्कोर 147 रनों का है।
प्रमुख खिलाड़ी और उनकी फॉर्म
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
- विराट कोहली: ओपनिंग बैट्समैन कोहली अपने शानदार फॉर्म में है दोनों ही मैचों में उन्होंने तेज और अहम पारी खेली है। और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज भी टीम और फैंस को उसने काफी उम्मीदें है।
- रजत पाटीदार: कप्तान पाटीदार RCB के मद्यकर्म के अहम् बल्लेबाजों में से एक है। उन्होंने अपने दोनों मैचों में शानदारी पारी खेली है। जिसमे पहले मैच में 16 गेंदों में 34 रन और दूसरे मुकाबले में 32 गेंदों में 51 रन बनाये थे।
- जोश हेजलवुड: हेजलवुड ने इस आईपीएल में छह से कम की इकॉनॉमी रेट से रन दिए हैं। अपने पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए वहीं दूसरे मैच में 4 ओवरों में 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जिसमे CSK के ओपनर बैट्समैन राहुल त्रिपाठी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और सैम करन जैसे बल्लेबाज शामिल है।
गुजरात टाइटंस (GT):
- साई सुदर्शन: गुजरात के ओपनर बल्लेबाज सुदरसन मौजूदा समय में अच्छे फॉर्म में है। अपने दोनों मुकाबलों में उन्होंने एक में तादबतोड़ 41 गेंदों में 74 रन बनाये, और दूसरे मैच में 41 गेंदों में 63 रन बनाये। आज भी टीम को उनसे एक अच्छी और लम्बी पारी की आशा होगी।
- शुबमन गिल: कप्तान गिल इस सीजन कुश ख़ास कमाल नहीं कर पाए है। अपने दोनों ही मैचों में वह सिर्फ 38 और 33 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। लेकिन आज टीम को उनसे एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी।
- मोहम्मद सिराज: तेज गेंदबाज सिराज ने अपने दोनों ही मैचों में बहोत ख़राब गेंदबाजी की है। लेकिन आज उनको सही लाइन और लेंथ पकड़नी होगी। तभी गुजरात की टीम बेंगलुरु के बल्लेबाजों को को रोक पायेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन | |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | गुजरात टाइटंस (GT) |
फिल साल्ट | साई सुदर्शन |
विराट कोहली | शुबमन गिल (कप्तान) |
देवदत्त पडिक्कल | जोस बटलर (विकेटकीपर) |
रजत पाटीदार (कप्तान) | शाहरुख खान |
लियाम लिविंगस्टोन | शेरफेन रदरफोर्ड |
जितेश शर्मा (विकेटकीपर) | राहुल तेवतिया |
टिम डेविड | राशिद खान |
क्रुणाल पंड्या | साई किशोर |
भुवनेश्वर कुमार | कैगिसो रबाडा |
जोश हेजलवुड | मोहम्मद सिराज |
यश दयाल | ईशांत शर्मा |
चेन्नास्वामी स्टेडियम के रिकॉर्ड
बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती है यहाँ खूब रन बनते है। पिछले साल ही सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल के अबतक का सबसे बड़ा स्कोर 287/3 रनों का इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही बनाया था। ऐसा मन जा रहा है, की 200 के ऊपर का ही स्कोर इस पिच पर अच्छा होगा।
मैच के समय बेंगलुरु के मौसम का हाल
मौसम की बात करे तो, AccuWeather के अनुसार, मैच के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की सम्भावना है। रात में बदल छाए रहेंगे ओर हलकी बारिश होने की भी सम्भावना जताई गई है।
संभावित परिणाम
जमकर बरसेंगे रन, दोनों टीमों के बीच आज काटे की तकर देखने को मिल सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना होम ग्राउंड का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। वहीं गुजरात के गेंदबाजों को आज कुछ कमाल कर दिखाना होगा। कुछ भी हो दोनों ही टीमों के फैंस को आज बहोत दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।