Today IPL Match DC vs MI: आज रात आईपीएल 2025 का 29वे मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। यह मैच दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहोत महत्वपूर्ण होने वाला है। जहाँ दिल्ली अपनी जीत की लय को बरक़रार रख कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पे रहने की कोशिश करेगी। वहीं मुंबई हार की राह को छोड़ कर जीत की पटरी पर उतरने का प्रयास करेगी। तो चलिए जानते है क्या रहने वाला है आज के मैच का हाल। कैसा रहेगा दोनों हीं टीमों का प्रदर्शन। और कौन से प्लेयर चलाएंगे अपना जादू, और कौन कर जायेगा निराश।
मैच की जानकारी
-
तारीख और समय : 13/04/2025, 7:30PM IST
-
स्थान (स्टेडियम का नाम) : अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
-
प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी : स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार
हालिया प्रदर्शन का विश्लेषण
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अभी तक अपना एक भी मैच नहीं हारी है। वह अभी तक अजय है। दिल्ली ने अब तक 4 मुकाबले खेले है। और चारो में उसने सामने वाली टीम को हार का मजा छकाया है। और सभी मुकाबलों में जीत कर वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपना स्थान काबिज़ किये है।
मुंबई इंडियंस (MI):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: मुंबई इंडियंस का हर बार की तरह इस सीजन भी अपने शुरुवाती मैचों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा है। उसने अभी तक 5 मुकाबले खेले है। जिसमे से एक मैच में जीत का स्वाद चका है वहीं चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में मुंबई को चेस करते हुए 12 रनो से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब मुंबई को जीत की पटरी पर लौटना होगा। नहीं तो प्लेऑफ में जगह बनाने में कही देर न हो जाय। और इसका अंदाजा मुंबई को भी होगा।
DC vs MI हेड–टू–हेड रिकॉर्ड
- कुल मुकाबले: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अबतक आपस में 35 मुकाबले खेले है। जिसमे से 19 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। वहीं 16 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। दोनों ही टीमों में कुल 3 मैचों की जीत-हार का अंतर है।
- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली मेंरिकॉर्ड: दिल्ली कैपिटल्स का अपने होमेग्राउंड स्टेडियम पर कुछ ख़ास नहीं है। उसने अब तक इस स्टेडियम पर कुल 82 मुकाबले खेले है। जिसमे से सिर्फ 36 में जीत मिली है। और 44 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच टाई रहा था और 1 मैच बेनतीजा रहा था। दिल्ली का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 257 रनों का है, और सबसे छोटा स्कोर 66 रनों का है। वहीं बात करे मुंबई इंडियंस की तो मुंबई का रिकॉर्ड इस मैदान पर लगभग 50-50 का है उसने अब तक यहाँ 15 मैच खेले है जिसमे से 7 मैचों में उन्होंने जीत का स्वाद चका है। वहीं 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का इस मैदान पैर सबसे बड़ा स्कोर 247 रनों का है, और सबसे छोटा स्कोर 144 रनों का है।
प्रमुख खिलाड़ी और उनकी फॉर्म
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
- के एल राहुल: विकेट कीपर बल्लेबाज के एल राहुल मौजूदा समय में फुल फॉर्म में है। उन्होंने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में शानदारी पारी खेली है। अपने लास्ट मैच में उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। और मन ऑफ़ दा मैच भी रहे थे। आज भी टीम को उनसे ऐसी ही शानदार पारी की उम्मीद होगी।
- जेक फ्रेजर-मैकगर्क: युवा और ओपनर बल्लेबाज जेक ने इस सीजन कुछ ख़ास परफॉरमेंस नहीं दी है। टीम को अपने सभी मैचों में वो फ्लॉप रहे है फिर भी टीम ने उन पर विश्वाश दिखाया है। और अभी तक प्लेइंग 11 में जगह दी है। तो आज उनको बतौर ओपनर एक अच्छी और लम्बी पारी खेलने की जरुरत है।
- कुलदीप यादव: लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप ने अपने सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। अपने पिछले ही मैच में उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 17 सुन देकर 2 विकेट लिए है। इस सीजन कुलदीप ने लगभग 5 की इकॉनमी से रन दिए है जो एक अच्छा रिकॉर्ड है।
मुंबई इंडियंस (MI):
- रोहित शर्मा: अनुभवी और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीजन अपने आप से काफी निराश होंगे। अभी तक 4 मुकाबलों में रोहित शर्मा सिर्फ कुल 38 रन ही बना पाए है जो की काफी निराशाजनक है। अपनी टीम को पॉइंट्स टेबल में ऊपर लेन और जीत की पटरी पर लौटने के लिए आज रोहित को एक अच्छी और लम्बी पारी खलेने की जरुरत है। और टीम को भी उनसे यही उम्मीद होगी।
- हार्दिक पंड्या: मुंबई के किसी भी बल्लेबाज ने इस सीजन टीम को जीतने की जिम्मेदारी मानो नहीं ली है। कप्तान हार्दिक भी अभी तक कोई भी ऐसी पारी नहीं खेल पाए है। जिससे टीम को जीत मिल सके लेकिन फंस और टीम को आज उनसे ये आशा होगी। की वह एक कप्तानी पारी खेले और टीम को जीत दिलाये।
- जसप्रीत बुमराह: फ़ास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह शुरुआती मुकाबलों में तो प्लेइंग 11 में नहीं थे। लेकिन पिछले मैच में टीम में उनको जगह मिली और 4 ओवरों 29 रन दिए हालांकि उन्हें 1 भी विकेट नहीं मिला। लेकिन उनके आने से टीम मनोबल को एक मजभूति मिली है। और आज उन्हें अपने बेस्ट बॉलर होने का अहसास भी सामने वाली टीम को करना होगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन | |
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) |
फाफ डु प्लेसिस | रोहित शर्मा |
जेक फ्रेजर-मैकगर्क | रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) |
केएल राहुल (विकेटकीपर) | विल जैक |
अक्षर पटेल (कप्तान) | सूर्यकुमार यादव |
ट्रिस्टन स्टब्स | तिलक वर्मा |
आशुतोष शर्मा | हार्दिक पांड्या (कप्तान) |
विप्रज निगम | नमन धीर |
मिचेल स्टार्क | मिचेल सेंटनर |
मोहित शर्मा | दीपक चाहर |
कुलदीप यादव | ट्रेंट बोल्ट |
मुकेश कुमार | जसप्रीत बुमराह |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली के रिकॉर्ड (Pitch Report)
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। यहाँ ताबड़तोड़ रन बनते है इस मैदान पैर हाईएस्ट टोटल 266 ऋणों रनों का है। जो पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही बनाया था। आईपीएल में अब तक इस मैदान पर 90 मुकाबले खेले जा चुके है। जिसमे से पहले बैटिंग करने वाली टीम को 43 बार जीत मिली है। वहीं चेस करने वाली टीम को 46 बार जीत मिली है रिकार्ड्स बताते है। की इस मैदान पर 200 से ऊपर का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा। डिफेंड करने के लिए जो भी टीम टॉस जीतेगी चांस है की वो पहले गेंदबाजी ही चुनेगी।
मैच के समय कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Today IPL Match Weather Report)
मौसम की बात करे तो, पिछले कुछ दिनों में उतरी भारत में आंधी और बारिश हुई है और दिल्ली भी उन्ही में से एक है। लेकिन AccuWeather के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ़ रहेगा। दिन में तापमान 37°C रहेगा। वहीं शाम को 30°C के आसपास रहने की शंभावना है। बारिश के आसार न के बराबर है। यानि हमें पूरा मैच अच्छे से देखने को मिलेगा।
संभावित परिणाम
कुछ भी हो आज का मैच दिलचस्प होने वाला है। दिल्ली अपनी जीत की लय को बरक़रार रखने के लिए पूरी कोशिश करेगी। वहीं मुंबई भी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी। ये कहना गलत नहीं होगा, की आज हमें रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहाँ रनों की बरसात होगी या गेंदबाजों का कोहराम मचेगा। कुछ भी हो दोनों ही टीमों के फैंस के आज टिकट के पैसे वसूल हो जायेंगे।