Today IPL Match DC vs RR: आज रात आईपीएल 2025 का 32वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दिल्ली के घरेलु मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। वैसे तो यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मुकाबला काफी ज्यादा महत्व रखता है। क्युकी राजस्थान रॉयल्स अब तक 6 मुकाबलों में से 4 मुकाबले हार चुकी है। और वह जीत की पटरी पैर लौटने का प्रयास कर रही है। और वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी इस मैच में अपनी जीत की राह पर दोबारा से लौटना चाहेगी। तो चलिए देखते है क्या रहने वाला है आज के मैच का हाल! कौन सी टीम करेगी किसका बुरा हाल।
मैच की जानकारी
-
तारीख और समय : 16/04/2025, 7:30PM IST
-
स्थान (स्टेडियम का नाम) : अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
-
प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी : यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और जिओ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी
हालिया प्रदर्शन का विश्लेषण
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस सीजन सबसे मजबूत टीम बनकर उबरी है। और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस (MI) से 12 रनो से हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स (RR):
- पिछले मैचों में प्रदर्शन: राजस्थान रॉयल्स इस समय अपने ख़राब प्रदर्शन से गुजर रही है। उसने अब तक 6 मुकाबले खेले है। जिसमे से उसे सिर्फ 2 में ही जीत मिली है। जबकि 4 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। वही अपने पिछले दोनों मैचों में इनको हार का ही सामना करना पड़ा है।
DC vs RR हेड–टू–हेड रिकॉर्ड
- कुल मुकाबले: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अब तक आपस में कुल 29 मुकाबले खेले है। जिसमे से 14 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत मिली है। दोनों हजी टीमों में सिर्फ एक मुकाबले का ही अंतर है।
- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में रिकॉर्ड: दिल्ली कैपिटल्स का अपने होमेग्राउंड स्टेडियम पर कुछ ख़ास नहीं है। उसने अब तक इस स्टेडियम पर कुल 83 मुकाबले खेले है। जिसमे से सिर्फ 36 में जीत मिली है। और 45 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच टाई रहा था और 1 मैच बेनतीजा रहा था। दिल्ली का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 257 रनों का है, और सबसे छोटा स्कोर 66 रनों का है। वहीं बात करे राजस्थान रॉयल्स की तो उन्होंने अब तक इस मैदान पर कुल 12 मैच खेले है। जिसमे से 5 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है। वही 7 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 220 रनो का है। जबकि सबसे छोटा स्कोर 121 रनो का है।
प्रमुख खिलाड़ी और उनकी फॉर्म
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
- करुण नायर: दिल्ली कैप्टिकल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पिछले मैच में करुण नायर को इस सीजन पहली बार मौका दिया। जिसमे उन्होंने एक शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 89 रन बनाये थे जिसमे 12 चौके और 5 छक्के भी शामिल है हालांकि वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए थे लेकिन उनकी पारी उस समय आयी जब टीम को इसकी काफी जरुरत थी और आज भी टीम को उनसे एक ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।
- के एल राहुल: विकेट कीपर बल्लेबाज के एल राहुल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के अब तक के हाईएस्ट स्कोरर है। उन्होंने अब तक अच्छी पारिया खेली है। हालांकि अपने पिछले मैच में वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन आज टीम को उनसे एक लम्बी पारी की उम्मीद होगी।
- मिचेल स्टार्क: अपनी तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजों को डराने के लिए जाने जाने वाले मिचेल स्टार्क इस सीजन कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए है। पिछले दो मुकाबलों में तो उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। और अब तक 5 मुकाबलों में 10 की इकॉनमी से रन दे रहे है। लेकिन आज मिचेल को कुछ कमाल दिखाना होगा।
राजस्थान रॉयल्स (RR):
- यशस्वी जयसवाल: युवा और ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अपने पिछले मैच में 47 गेंदों में 75 रन बनाये थे जिसमे 10 चौके और 2 छक्के भी शामिल है। हालांकि वो टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए। लेकिन आज टीम और फैंस को उनसे एक ऐसी पारी की आशा होगी। जिससे टीम को जीत मिले।
- संजू सैमसन: कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस सीजन टीम के लिए कुछ ख़ास नहीं कर पाए है। अपने पिछले मैच में ही वो सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब तक 6 मुकाबलों में संजू सिर्फ 1 मैच में ही 50 का आकड़ा पार कर पाए है। मगर आज उनको एक कप्तानी पारी खेलने के जरुरत है। जिससे टीम अंक तालिका में अपनी स्थति में कुछ सुधर कर पाए।
- जोफ्रा आर्चर: तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले जोफ्रा आर्चर का अब तक इस सीजन मिला झूला प्रदर्शन रहा है। मतलब किसी मैच में उन्होंने बहोत अच्छी गेंदबाजी की। तो किसी में बहोत ही गन्दी गेंदबाजी। जैसे सीजन के पहले मैच में ही उन्होंने 4 ओवरों में 76 रन दिए और 1 भी विकेट नहीं लिया और वही एक मैच में 4 ओवरों में 25 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। टीम को आज उनसे अच्छे स्पेल की जरुरत है जिसमे वह कम रन देकर ज्यादा से ज्यादा विकेट्स ले।
संभावित प्लेइंग इलेवन | |
दिल्ली कैपिटल्स | राजस्थान रॉयल्स (RR) |
अभिषेक पोरेल | यशस्वी जायसवाल |
करुण नायर | संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर) |
केएल राहुल (विकेटकीपर) | रियान पराग |
अक्षर पटेल (कप्तान) | नितीश राणा |
ट्रिस्टन स्टब्स | ध्रुव जुरेल |
आशुतोष शर्मा | शिमरॉन हेटमायर |
विप्रज निगम | वानिंदु हसरंगा |
मिचेल स्टार्क | महीश तीक्षणा |
मोहित शर्मा | जोफ्रा आर्चर |
कुलदीप यादव | संदीप शर्मा |
मुकेश कुमार | तुषार देशपांडे |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली के रिकॉर्ड (Pitch Report)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहाँ ताबड़तोड़ रन बनते है। अभी पिछले मुकाबले में ही मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाये थे। जबकि दिल्ली 193 पर आल आउट हो गयी थी। पिछले सभी रिकार्ड्स को देखते हुए एक्सपर्ट्स का यही कहना है। इस मैदान पर 200 से ऊपर का स्कोर ही अच्छा होगा डिफेंड करने के लिए। जो भी टीम टॉस जीतेगी। चांस है की वो पहले गेंदबाजी ही चुनेगी।
मैच के समय कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Today IPL Match Weather Report)
मौसम की बात करे तो, AccuWeather के अनुसार मैच के शुरुआत में तापमान 37°C रहेगा। और वही रात में तापमान 31°C तक गिर जायेगा। वही बारिश की बात करे, तो दिल्ली का मौसम आज बिलकुल साफ़ रहेगा और बारिश की उम्मीद न के बराबर है।
संभावित परिणाम
दोनों ही टीमें आज पूरी तैयारी से उतरेंगी और अपना अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स को उन्ही के घर में हराना राजस्थान रॉयल्स के लिए आसान नहीं होगी। लेकिन अंक तालिका में और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए, अब यहाँ से राजस्थान रॉयल्स को मैच जीतना काफी जरुरी है। वहीं अपना पिछले मैच इसी मैदान पर हार कर आ रही दिल्ली इस बार जीतने की पूरी कोशिश करेगी। और जीत की पटरी वापस आना चाहेगी। कुछ भी कहो आज का मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है। जहां बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाज करेंगे सबको शांत।